Contact Us


Close

Zodiac

daily horoscope for ariesAries daily horoscope for taurusTaurus daily horoscope for geminiGemini daily horoscope for cancerCancer daily horoscope for leoLeo daily horoscope for virgoVirgo daily horoscope for libraLibra daily horoscope for scorpioScorpio sagittariusSagittarius capricornCapricorn aquariusAquaris piscesPisces
English Rashifal

कर्क राशि 2017


वर्ष 2017 में शनि वृश्चिक राशि में पंचम भाव में रहेंगे। 09 जनवरी को राहु सिंह राशि में दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। वर्ष के पूर्वार्द्ध को गुरु सिंह राशि में दूसरे भाव में रहेंगे और 11 अगस्त को कन्या राशि में तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे। मंगल वक्री होकर 20 फरवरी से 17 जून तक वृश्चिक राशि में पंचम भाव में रहेंगे। 02 मई से 01 जुलाई तक शुक्र अस्त रहेंगे।

धन, व्यापार और कारोबार: वर्ष 2017 में कर्क राशि के जातक अगर सावधानी के साथ अपना पैसा लगाएं, तो इस साल धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। कारोबारियों के लिए भी यह वर्ष काफी शुभ है। लेकिन क्रोध व अहंकार से दूरी बनाए रखेंगे तो अच्छा होगा। अगस्त के बाद जुए, लॉटरी जैसे अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नहीं तो आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जोखिम भरे कार्यों में धन का निवेश करने से बचें वरना आर्थिक हानि हो सकती है। पैसे के लेन-देन के प्रति अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

शिक्षा और करियर: वर्ष 2017 कर्क राशि के छात्रों के लिए सफलता और प्रतिष्ठा दिलाने वाला सिद्ध होगा। इस साल प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य सभी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम आने के आसार हैं। सितारे आपके साथ हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में आपको हिम्मत रखनी होगा।
कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों को अपने जूनियर्स के साथ किसी प्रकार के वाद-विवाद से बचना चाहिए अन्यथा मान-हानि हो सकती है। नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को सफलता अवश्य मिलेगी। साथ ही जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए भी समय अच्छा है। इस साल प्रमोशन मिलने के भी योग हैं।

परिवार: कर्क राशि के जातको को वर्ष 2017 में अपने वैवाहिक जीवन में छोटी छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने गुस्से पर काबू रख आप स्थिति को बाहर जाने से रोक सकते हैं। वर्ष के अंतिम महीनों में परिस्थितियां सामान्य हो सकती हैं, तब तक धैर्य और संयम रखने का प्रयास करें। वर्ष के पूर्वार्ध में जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन समय गुजारने के मौके मिल सकते हैं। आपकी संतान के व्यावसायिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि में पूर्ण तरक्की के योग बने हुए हैं।

प्यार और रिश्ते: प्यार-मोहब्बत के लिए साल 2017 कर्क राशि के जातको के लिए अनुकूल है। इस वर्ष अगर किसी को प्रपोज करने का सोच रहें हैं तो कर दें, देर ना करें। अधिक उम्र के किसी शख्स की तरफ लगाव बढ़ सकता है। अगर अभी तक आप प्यार में अकसर फेल हो जाते हैं तो परेशान ना हो, समय आने पर आपको सच्चा साथी जरूर मिलेगा। अगर किसी के साथ रिश्ते में हैं तो उसे मजबूत बनाने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य राशिफल: वर्ष 2017 में कर्क राशि के जातको को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गलत खानपान या फास्ट फूड की लत के कारण पेट से संबंधित बीमारियों से दो-चार होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें और समय पर चिकित्सक की सलाह लें। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और नियमित व्यायाम कर इस साल आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

यात्रा: वर्ष के पूर्वार्द्ध में यात्राओं का विशेष योग नहीं है, उत्तरार्द्ध में कार्य व्यवसाय से संबंधित यात्रा भी होंगी। नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन करना अनुकूल नहीं होगा अर्थात इच्छानुसार स्थान नहीं मिलेगा व परिवारजनों से दूर रहना पड़ सकता है।

ग्रह शांति:

  • काली गाय की सेवा करें या गौशाला में अपने हाथों से चारा दान करें।
  • अमावस्या तिथि को किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं।
  • शनिवार के दिन तला हुआ खाद्य पदार्थ गरीबों को दान करें।


For More Information Contact Astrologer or Refer to these pages:

Best Astrologer | Famous Astrologer, Love Astrology | Free Astrology | Vashikaran Specialist | Fortune Teller, Love Problem Solution | Love Problem Specialist | Money Problem Solution | Black Magic For love

Rashifal 2017

A complete Rashifal for all sign of the year 2017.

View All

13 Mukhi

Rs. 3500 /-

13 Mukhi

Rs. 3500 /-

12 Mukhi

Rs. 3000 /-

11 Mukhi

Rs. 2000 /-

10 Mukhi

Rs. 2600 /-

Admin
PLease Call on +91-7600000069 or provide your detail on astrologerhomes@gmail.com to get your answer.
On: 4/24/2016 8:52:26 PM

Geeta
When I get a job in May is possible,
On: 4/24/2016 2:33:09 PM

Geeta
When I get a job?
On: 4/24/2016 2:32:24 PM

Add Your Comments


Terms & Conditions

Your Comments are Posted Instantly on the Page, But They can be deleted at any time by the admin if they violate any of the laws or if they have unrelated topic.

User Should not post any types of links in comments.
For any query please contact us through our enquiry form on the bottom right of every page.

Related Services