Contact Us


Close

Zodiac

daily horoscope for ariesAries daily horoscope for taurusTaurus daily horoscope for geminiGemini daily horoscope for cancerCancer daily horoscope for leoLeo daily horoscope for virgoVirgo daily horoscope for libraLibra daily horoscope for scorpioScorpio sagittariusSagittarius capricornCapricorn aquariusAquaris piscesPisces
English Rashifal

कुंभ राशि 2017


वर्ष 2017 में शनि वृश्चिक राशि में दसवें भाव में रहेंगे। 09 जनवरी को राहु सिंह राशि में सातवें भाव में प्रवेश करेंगे। वर्ष के पूर्वार्द्ध को गुरु सिंह राशि में सातवें भाव में रहेंगे और 11 अगस्त को कन्या राशि में आठवें भाव में प्रवेश करेंगे। मंगल वक्री होकर 20 फरवरी से 17 जून तक वृश्चिक राशि में दसवें भाव में रहेंगे। 02 मई से 01 जुलाई तक शुक्र अस्त रहेंगे।

धन, व्यापार और कारोबार वर्ष 2017 में कुंभ राशि के जातको की आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। इस साल दूसरों की मदद करने से पहले अपनी स्थिति के बारे में विचार कर लें। फिजूलखर्ची के कारण आपको आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। इस समय बचाया गया धन आपको आने वाले समय में फायदा देगा। कुंभ राशि के जातकों को साल के दूसरे भाग में पैसों के लेन-देन के प्रति बेहद सजग रहना चाहिए। जमीन जायदाद संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
व्यापारियों और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह साल बेहद उत्तम साबित हो सकता है। पाटर्नरशिप के काम में ईमानदारी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। साल के दूसरे भाग में यानि अगस्त के बाद बिजनेस में कुछ समस्याएं हो सकती हैं लेकिन यह अल्पकालीन होंगी। मुश्किल समय में किसी से वाद-विवाद करने से बचें।

शिक्षा और करियर: नौकरीपेशा लोगों के लिए वर्ष 2017 बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। कुछेक परेशानियों को छोड़ दिया जाए तो शेष वर्ष शुभ साबित होगा। इस वर्ष नौकरी पेशा लोगों की तरक्की के प्रबल योग हैं, मेहनत करते रहें और निराश ना हों। नौकरी से संबंधित किसी भी मामले में यह वर्ष आपके लिए बेहतर साबित होगा। नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को भी इस साल अवश्य सफलता मिलेगी। करियर में अच्छा स्टार्ट मिलने की संभावना है। चिकित्सा, तकनीकी, वाणिज्य आदि क्षेत्रों के लिए अनुकूल समय रहेगा। वकील, जज एवं कानून से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।
विद्यार्थियों के लिए यह साल मिला-जुला हो सकता है। अधिक मेहनत का परिणाम कम मिले तो घबराइएगा नहीं, वक्त आने पर आपको अपने हिस्से की सफलता अवश्य मिलेगी।

परिवार: वर्ष 2017 में कुम्भ राशि के जातको को पारिवारिक निर्णय काफी सोच विचारकर लेने होंगे। आपसी रिश्तों को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप रिश्तों को लेकर थोड़ा सजग रहें। इस वर्ष माँ और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर हो सकते हैं। पिता या भाई-बहनों के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है। इससे बचने के लिए वाद- विवाद से दूर रहना चाहिए। यदि आप विवाह योग्य हैं तो इस वर्ष विवाह होने का योग बना हुआ है।

प्यार और रिश्ते: कुंभ राशि के जातको के लिए वर्ष 2017 प्रेम-संबंधों के मामले में सामान्य रहेगा। दैनिक जीवन में अत्यधिक व्यस्त होने के कारण जीवनसाथी को अधिक समय नहीं दे पाएंगे, यह बात रिश्ते में खटास डाल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में पारदर्शिता रख इसे मजबूत बनाया जा सकता है। अपनी लव लाइफ में इस साल शक को बीच में ना लाएं, अन्यथा स्थिति बेहद पेचीदा हो सकती है। नया रिश्ता बनाने और किसी को प्रपोज करने के लिए यह साल बेहतरीन है। अविवाहितों को इस साल अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: वर्ष 2017 कुंभ राशि के जातको के लिए स्वास्थ्य के स्तर पर बेहतरीन साबित हो सकती है। साल के अधिकांश समय किसी तरह की समस्या नहीं होगी। वर्ष के कुछ महीनों में थोड़ी-बहुत परेशानी हो सकती है। बुरी आदतों, अनियमित जीवनशैली, शराब आदि से दूर रहने का प्रयास करें। खान-पान और मौसम से होने वाली बीमारियों के योग हैं लेकिन यह कुछ ही समय के लिए आपको परेशान कर सकते हैं। इस वर्ष हो सकता है आप शराब, सिगरेट जैसे नशों की तरफ आकर्षित हों लेकिन ऐसा होने से खुद को बचाएं।

यात्रा: वर्ष के उत्तरार्द्ध में द्वादश स्थान पर शनि व गुरु की दृष्टि से विदेश यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी करने वालों का स्थानांतरण इच्छानुकूल हो सकता है। लम्बी यात्राओं का योग बना हुआ है।

ग्रह शांति:

  • एक नारियल अपने सिर से सात बार घुमाकर बहते हुए पानी में बहा दें।
  • धार्मिक स्थानों पर भण्डारा कर गरीब लोगों को भोजन कराएं।
  • सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें, फिर सूर्य नमस्कार करें या सूर्य को जल चढ़ाएं।


For More Information Contact Astrologer or Refer to these pages:

Best Astrologer | Famous Astrologer, Love Astrology | Free Astrology | Vashikaran Specialist | Fortune Teller, Love Problem Solution | Love Problem Specialist | Money Problem Solution | Black Magic For love

Rashifal 2017

A complete Rashifal for all sign of the year 2017.

View All

13 Mukhi

Rs. 3500 /-

13 Mukhi

Rs. 3500 /-

12 Mukhi

Rs. 3000 /-

11 Mukhi

Rs. 2000 /-

10 Mukhi

Rs. 2600 /-

Add Your Comments


Terms & Conditions

Your Comments are Posted Instantly on the Page, But They can be deleted at any time by the admin if they violate any of the laws or if they have unrelated topic.

User Should not post any types of links in comments.
For any query please contact us through our enquiry form on the bottom right of every page.

Related Services