Contact Us


Close

Zodiac

daily horoscope for ariesAries daily horoscope for taurusTaurus daily horoscope for geminiGemini daily horoscope for cancerCancer daily horoscope for leoLeo daily horoscope for virgoVirgo daily horoscope for libraLibra daily horoscope for scorpioScorpio sagittariusSagittarius capricornCapricorn aquariusAquaris piscesPisces
English Rashifal

सिंह राशि 2017


वर्ष 2017 में शनि वृश्चिक राशि में चतुर्थ भाव में रहेंगे। 09 जनवरी को राहु सिंह राशि में प्रथम भाव में प्रवेश करेंगे। वर्ष के पूर्वार्द्ध को गुरु सिंह राशि में प्रथम भाव में रहेंगे और 11 अगस्त को कन्या राशि में दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। मंगल वक्री होकर 20 फरवरी से 17 जून तक वृश्चिक राशि में चतुर्थ भाव में रहेंगे। 02 मई से 01 जुलाई तक शुक्र अस्त रहेंगे।

धन, व्यापार और कारोबार: सिंह राशि के जातको के लिए वर्ष 2017 बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस वर्ष आपको आर्थिक स्थिति को लेकर चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्ष के दूसरे भाग में आपकी किस्मत और भी तेज हो सकती है। कम मेहनत से भी अधिक आमदनी की संभावना है।
अपना बिजनेस करने वाले जातको के लिए यह साल मुनाफा कमाने वाला साबित हो सकता है। रियल इस्टेट से जुड़े लोगों को कुछ नुकसान हो सकता है। कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। इस साल शेयर बाजार में निवेश करना भी लाभदायक हो सकता है हालांकि इसके लिए वर्ष 2017 के मध्य तक का इंतजार करना शुभ होगा। ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी बरतें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। 11 अगस्त के बाद जमा धन में वृद्धि, आभूषण प्राप्ति तथा पारिवारिक सुख- शांति व समृद्धि के शुभ योग और प्रबल होंगे।

शिक्षा और करियर: सिंह राशि के छात्रों के लिए साल 2017 बेहतरीन साबित हो सकता है। अगर आपने थोड़ी भी मेहनत की है तो उसका पूरा फल अवश्य मिलेगा। शिक्षकगण आपसे प्रसन्न रहेंगे और परीक्षा में सफलता पाने के योग हैं। वर्ष 2017 नौकरीपेशा जातको के लिए भी शुभ होगा। इस समय बैंकिंग या प्रबंधन जैसे क्षेत्रों की पढ़ाई के लिए समय अनुकूल है। इस राशि के जातक भले ही किसी भी क्षेत्र में कार्यरत क्यों न हों उन्हें सराहना, सहयोग और ऐसी खुशी मिलने की संभावनाएं बन रही हैं जिनका वह काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आपके द्वारा शुरू किया गया हर काम समय पर पूरा होने का योग है। साथ ही आपको नौकरी के अलावा अन्य स्त्रोतों से भी उचित लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। वर्ष का उत्तरार्द्ध और अधिक शुभ होगा। साथ ही आप बेहतर मार्केटिंग के बल पर अपने व्यापार से और अधिक मुनाफा कमाने में सक्षम होंगे।

परिवार: वर्ष 2017 सिंह राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ है। थोड़े बहुत उतार चढ़ाव के साथ आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवन साथी के साथ प्यार भरा संबंध रहेगा। इसके अलावा पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे परंतु माता के साथ मतभेद हो सकता है। वर्षारंभ में संतान के जन्म की संभावनाएं तथा परिवार में इस कारण प्रसन्नता का वातावरण बनने के शुभ योग बनेंगे। यह वर्ष संतान की अचानक तरक्की के लिए विशेष सौभाग्यदायक है।
वर्ष के उत्तरार्द्ध में गुरु ग्रह के द्वितीय भाव में गोचर होने से पारिवारिक सुख-शांति व समृद्धि के शुभ योग बनेंगे। परिवार के सदस्यों की संख्या में वृद्धि के भी योग बनेंगे। इसके अलावा आपके चाहने वालो और रिश्तेदारों के साथ आपके अच्छे संबंध होंगे।

प्यार और रिश्ते: 2016 का पूरा वर्ष आपके लिए बहुत शुभ साबित होगा। पूरे साल आपके प्रेम.संबंधों में मिठास बनी रहेगी। जीवन रोमांस और हसीन लम्हों से परिपूर्ण रहेगा। प्रेम विवाह के लिए साल बेहद शुभ है। यह वर्ष आपके जीवन में शांति, प्यार, मोहब्बत, सामंजस्य और समझदारी की बहार लेकर आएगा। अगस्त के बाद आपका प्रेम संबंध और मजबूत हो सकता है। अविवाहितों को भी अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: वर्ष 2017 में सिंह राशि के जातक स्वास्थ्य के धनी बने रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बहुत अनुकूल है, आप अपने आप को एक हरफनमौला के रूप में आत्म विश्वास व स्फूर्ति से परिपूर्ण महसूस करेंगे। हालांकि इस साल थोड़े समय के लिए आपको मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। परंतु यह परेशानियां जल्द ही समाप्त हो जाएंगी। खान पान पर ध्यान ना देने के कारण मोटापे, कमर दर्द या पेट की समस्या हो सकती है। आपको अपने सेहत के प्रति थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है।

यात्रा: वर्ष के पूर्वार्द्ध में यात्रा का योग बहुत कम है। आप अपने जन्म स्थान से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेंगे। मनोवांछित स्थल पर यात्रा अथवा स्थानांतरण के भी कुछ योग बने हुए हैं।

ग्रह शांति:

  • अपनी दिनचर्या सही करें, तामसिक वस्तुओं का सेवन कम करें।
  • रोजाना सूर्य, शिवलिंग व पीपल को जल चढ़ाएं।
  • शनिवार को काली वस्तुओं, काला कपड़ा, काली दाल तथा सरसों के तेल का दान करें।


For More Information Contact Astrologer or Refer to these pages:

Best Astrologer | Famous Astrologer, Love Astrology | Free Astrology | Vashikaran Specialist | Fortune Teller, Love Problem Solution | Love Problem Specialist | Money Problem Solution | Black Magic For love

Rashifal 2017

A complete Rashifal for all sign of the year 2017.

View All

13 Mukhi

Rs. 3500 /-

13 Mukhi

Rs. 3500 /-

12 Mukhi

Rs. 3000 /-

11 Mukhi

Rs. 2000 /-

10 Mukhi

Rs. 2600 /-

manoj singh

On: 3/8/2016 1:07:01 PM

Add Your Comments


Terms & Conditions

Your Comments are Posted Instantly on the Page, But They can be deleted at any time by the admin if they violate any of the laws or if they have unrelated topic.

User Should not post any types of links in comments.
For any query please contact us through our enquiry form on the bottom right of every page.

Related Services