Contact Us


Close

Zodiac

daily horoscope for ariesAries daily horoscope for taurusTaurus daily horoscope for geminiGemini daily horoscope for cancerCancer daily horoscope for leoLeo daily horoscope for virgoVirgo daily horoscope for libraLibra daily horoscope for scorpioScorpio sagittariusSagittarius capricornCapricorn aquariusAquaris piscesPisces
English Rashifal

वृषभ राशि 2017


वर्ष 2017 में शनि वृश्चिक राशि में सप्तम भाव में रहेंगे। 09 जनवरी को राहु सिंह राशि में चौथे भाव में प्रवेश करेंगे। वर्ष के पूर्वार्द्ध को गुरु सिंह राशि में चतुर्थ भाव में रहेंगे और 11 अगस्त को कन्या राशि में पंचम भाव में प्रवेश करेंगे। मंगल वक्री होकर 20 फरवरी से 17 जून तक वृश्चिक राशि में सप्तम भाव में रहेंगे। 02 मई से 01 जुलाई तक शुक्र अस्त रहेंगे।

धन, व्यापार और कारोबार: धन के मामले में वृषभ राशि के जातको के लिए वर्ष 2017 बहुत ही अच्छा साबित होगा। पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। निवेश किए हुए धन का लाभ मिलेगा। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में पैसा लगाने के लिए यह साल उत्तम है। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल कर आप अपनी सेविंग्स और फायदे को बढ़ा सकते हैं। पिता व गुरु जनों से सम्मान, सहयोग व धन प्राप्ति के मार्ग के खुलने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा।

शिक्षा और करियर: वृषभ राशि के छात्रों के लिए यह साल कड़ी मेहनत का समय है। इस साल की गई मेहनत का फल हो सकता है देर से मिले लेकिन मिलेगा अवश्य। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम के लिए कुछ और समय इंतजार करना पड़ सकता है। वर्ष के उत्तरार्द्ध में गुरु का पंचम भाव से गोचर प्रतियोगिता परीक्षाओं में श्रेष्ठतम सफलता के प्रबल संकेत दे रहा है। परिश्रम के बाद निश्चित रूप से ही सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि के जातकों को वर्ष 2017 में अपने करियर पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस साल प्रमोशन पाने की राह में अड़चने आ सकती हैं। वर्ष की शुरुआत में अपने सहकर्मियों से किसी प्रकार का बैर मोल ना लें, अन्यथा आपको आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। जिन जातको को अभी तक नौकरी नहीं मिली है उन्हें थोड़ा और धैर्य रखना चाहिए, आने वाले समय में आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

परिवार: वृषभ राशि के जातको के लिए वर्ष 2017 में पारिवारिक स्तर पर अधिक परेशान नहीं होना होगा। परिवार में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से खुशियां हासिल हो सकती हैं। पत्नी से मतभेद होने की संभावना है और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। वर्ष का कुछ समय अनावश्यक गृह-क्लेश में गुजर सकता है लेकिन यह समय बहुत छोटा होगा और जल्दी खत्म हो जाएगा। इस साल माता के साथ किसी प्रकार के विवाद से बचना चाहिए।
पिता और भाई के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। मुश्किल घड़ी में सगे-संबंधियों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। इस साल परिजनों की सलाह आपको फायदा पहुंचा सकती है।

प्यार और रिश्ते: वर्ष 2017 वृषभ राशि के जातको के लिए प्रेम-संबंधों में मिठास घोलने वाला सिद्ध हो सकता है। इस साल आपके प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। साल 2017 की शुरूआत में रिश्तों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। लेकिन इस समय के बाद आपकी लव लाइफ एकदम स्मूथ चलेगी। रिश्तों में शक को आने ना दें।

स्वास्थ्य राशिफल: वर्ष 2017 में वृषभ राशि के जातको को स्वास्थ्य के प्रति अधिक परेशान नहीं होना होगा। हालांकि जीवनशैली से संबंधित बीमारियों जैसे गैस, बदहजमी आदि पर अगर गौर नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। इस साल खान-पान की आदतों पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। बदलते मौसम से होने वाली बीमारियां परेशान कर सकती हैं लेकिन इनसे अधिक घबराने की जरूरत नहीं होगी। 11 अगस्त के बाद गुरु ग्रह का गोचर आपके लिए शारीरिक आरोग्यता प्रदान करने वाला होगा, परंतु मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी।

यात्रा: वर्ष के पूर्वार्द्ध में आप अपने जन्म स्थान का रूख कर सकते हैं। जिस जगह आप चाहते हैं वहां आपका ट्रांसफर हो सकता है लेकिन इसमें कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अगस्त के बाद गुरु ग्रह का गोचर धार्मिक स्थान या अपने पूर्वजों से संबंधित स्थान की यात्रा का योग बना रहा है।

ग्रह शांति:

  • गुरुवार के दिन बेसन के लड्डू धार्मिक स्थान पर बांटे।
  • साधु, संन्यासी एवं गरीब बच्चों को भोजन कराएं।
  • अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा या धार्मिक स्थानों के दर्शन कराएं।


For More Information Contact Astrologer or Refer to these pages:

Best Astrologer | Famous Astrologer, Love Astrology | Free Astrology | Vashikaran Specialist | Fortune Teller, Love Problem Solution | Love Problem Specialist | Money Problem Solution | Black Magic For love

Rashifal 2017

A complete Rashifal for all sign of the year 2017.

View All

13 Mukhi

Rs. 3500 /-

13 Mukhi

Rs. 3500 /-

12 Mukhi

Rs. 3000 /-

11 Mukhi

Rs. 2000 /-

10 Mukhi

Rs. 2600 /-

Vishnu
Nice one
On: 4/27/2016 3:05:12 PM

Add Your Comments


Terms & Conditions

Your Comments are Posted Instantly on the Page, But They can be deleted at any time by the admin if they violate any of the laws or if they have unrelated topic.

User Should not post any types of links in comments.
For any query please contact us through our enquiry form on the bottom right of every page.

Related Services